Breaking

Your Ads Here

Friday, August 7, 2026

बसपा के पूर्व सेक्टर अध्यक्ष हरपाल सिंह का निधन, गांव में शोक की लहर


रवि गौतम 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़, मेरठ। क्षेत्र के ग्राम अगवानपुर निवासी बसपा के पूर्व सेक्टर अध्यक्ष हरपाल सिंह का बीमारी के चलते बृहस्पतिवार को निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

बताया गया कि बीते जुलाई माह में उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया था, जिसके बाद से लगातार उनकी तबीयत खराब चल रही थी। उनका उपचार मेरठ के एक अस्पताल में चल रहा था। बृहस्पतिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार गांव के ही श्मशान घाट पर किया गया।

इस मौके पर भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय कुमार, अमित गुर्जर नारंगपुर, राजपाल सिंह, अजय कुमार, अनिल कुमार, दीपचंद, अरविंद शर्मा, नीरज निगम, कपिल कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here