Breaking

Your Ads Here

Wednesday, July 1, 2026

चिकित्सक दिवस पर वेंक्टेश्वरा में ’’हू हील द हीलर्स’’ विषय पर राष्ट्रीय सेमीनार, चिकित्सक सम्मान समारोह एवं टीबी मुक्त भारत व देश सेवा शपथ समारोह का शानदार आयोजन



विश्वास राणा

नित्य संदेश, गजरौला। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में देश के महान चिकित्सक भारत रत्न डाॅ0 बी0सी0 राॅय के जन्मदिवस ’’चिकित्सक दिवस’’ को बहुत ही शानदार तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सको एवं मेडिकल स्टूडैन्टस को मानव सेवा व ’’टी0बी0 मुक्त भारत’’ की शपथ भी दिलायी गयी। इसके साथ ही संस्थान के छात्र-छात्राओ में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर ’’चिकित्सक दिवस’’ को यादगार बना दिया। 

श्री वेंक्टेश्वरा संस्थान के डाॅ0 सी0वी0 रमन सभागार में चिकित्सक दिवस पर इस वर्ष की थीम ’’हू हील द हीलर्स’’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमीनार, चिकित्सक सम्मान समारोह एवं देश सेवा व टी0बी0 मुक्त भारत’’ शपथ समारोह का शुभारम्भ प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी, कुलपति प्रो0 कृष्ण कान्त दवे, मुख्य अतिथि सी0एम0ओ0 डाॅ0 रमाकान्त सागर, डीन मेडिकल डाॅ0 प्रभु एम0एच0, एडिशनल मेडिकल सुप्रीन्टेंडेंट डाॅ0 अमित जैन, डाॅ0 वी0पी0 सिंह आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।  अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि बात चाहे वैश्विक महामारी कोरोना की हो या आम जनमानस को होने वाली बिमारियों की, हम सभी ने देखा कि किस तरह से दिन रात निस्वार्थ भाव से मरीजो की सेवा करने चिकित्सको का रोल इस देश के नीति नियन्ताओ से कतई कमतर नहीं था। आमजनमानस से अपील है कि आप चिकित्सक को भले ही धरती के भगवान का दर्जा दे या न दे पर उसके चिकित्सा सेवाओ के लिए समर्पित कार्यो का सम्मान जरूर करें। दूसरो का उपचार एवं सेवा करते करते खुद चिकित्सक कितनी विपरीत शारीरिक एवं मानसिक स्थितियों से जूझता है, इसका हम सबको पता होना चाहिये। 

प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी ने कहा कि चिकित्सक केवल स्वास्थ्य सेवाओ की ही नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र विकास एवं विकसित भारत/2047 की नीव है। ’’स्वस्थ भारत-आयुष्मान भारत’’ की बुनियाद पर ही विकसित भारत का सपना सच होगा। प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी ने डीन मेडिकल एवं एडिशन एम0एस0 के साथ मिलकर सभी अतिथियों एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले चिकित्सको को शाॅल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। 


इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ0 विशाल, डिप्टी सी0एम0ओ0 डाॅ0 योगेन्द्र, डाॅ0 वी0पी0 सिंह, एडिशनल सी0एम0ओ0 डाॅ0 भास्कर, डाॅ0 बी0एस0 त्यागी, डाॅ0 रमाशंकर, डाॅ0 जरीन अफरोज, डाॅ0 गरिमा भटनागर, डाॅ0 महंतेश, डाॅ0 शशीधरन, डाॅ0 श्रीकृष्ण, डाॅ0 मनीष तोमर, डाॅ0 वर्षोधरा, डाॅ0 प्रज्ञा कुशवाहा, डाॅ0 अरूण कुमार गोस्वामी, डाॅ0 रूचि चैधरी, डाॅ0 सुप्रीति भटनागर, डाॅ0 सची अहलावत, डाॅ0 नौशाद, डाॅ0 वीरेन्द्र, डाॅ0 रूचि पटवर्द्धन, मेरठ परिसर से डाॅ0 पंकज सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here