नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। एमआईईटी के बी.टेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के 9 छात्रों का चयन मल्टीनेशनल कंपनी एचसीएल टेक में हुआ है। सभी छात्रों का चयन अमेजॉन वेब सर्विस प्रोफाइल के लिए 4.5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर किया।
चयन प्रक्रिया के तहत एचसीएल टेक की एचआर आकृति एवं उनकी टीम ने विद्यार्थियों का पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन, एप्टीट्यूड टेस्ट, कैंपस मूल्यांकन, अमेजॉन वेब सर्विस प्रशिक्षण और हैकाथॉन सहित विभिन्न चरणों के माध्यम से आकलन किया। सभी चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 9 विद्यार्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया।
एमआईईटी के वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल ने कहा कि संस्थान के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में विद्यार्थियों को आधुनिक इंडस्ट्री टूल्स एवं नवीनतम तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है। इससे छात्र उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकसित करते हैं, बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त करते हैं और भविष्य में अपना स्टार्टअप स्थापित करने के लिए भी सक्षम बनते हैं।
संस्थान के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल, बरखा अग्रवाल, कैंपस निदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह तथा प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर फरमान अख्तर ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:
Post a Comment