Breaking

Your Ads Here

Sunday, July 19, 2026

धनसिंह कोतवाल के आदर्शों के प्रचार-प्रसार का संकल्प वाचन कराया

 

-कार्यक्रम में डॉ. महेन्द्र सिंह धामा को किया हरियाणा प्रदेश का प्रभारी नियुक्त


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शताब्दी नगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रभु मिलन भवन में क्रान्तिनायक धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान द्वारा राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जनपद स्तरीय पदाधिकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम-2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।


शोध संस्थान की महिला संयोजक सुगम सिंह धामा द्वारा सभी पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती, राष्ट्रसेवा तथा क्रान्तिनायक धनसिंह कोतवाल के आदर्शों के प्रचार-प्रसार का संकल्प वाचन कराया गया। कार्यक्रम में शोध संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं धनसिंह कोतवाल के प्रपोत्र तस्वीर सिंह चपराना ने क्रान्तिनायक धनसिंह कोतवाल के जीवन एवं 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान, शोध संस्थान के उद्देश्य, संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, वित्तीय प्रबंधन, कार्यक्रम आयोजन, वार्षिक कार्ययोजना तथा मीडिया एवं जनसंपर्क जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान के संस्थापक निदेशक डॉ. उमेश कुमार पटेल ने अपने संबोधन में संगठन की एकजुटता, अनुशासन एवं समाजहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।


राकेश बने गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष

शोध संस्थान के संगठन विस्तार के क्रम में वरीष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र सिंह धामा को हरियाणा प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया, राकेश कुमार चपराना को शोध संस्थान का जिलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर बनाया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्थापक निदेशक प्रदीप गुर्जर, कैप्टन सुभाषचंद्र, भोपाल सिंह गुमि, अहलकार सिंह नागर, इंस्पेक्टर चेतन सिंह, शोध संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश धामा, जयप्रकाश धामा, प्रदेश महिला प्रमुख राष्ट्रपति पदक से अलंकृत रजनी रानी शंखधार ने विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया। संचालन प्रधानाचार्य संजीव नागर ने किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here