नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से वार्ड-25 की बन्नू मियां कॉलोनी स्थित पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी
संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने जन्मदिन
पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएंगे और उसकी देखभाल भी करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान दो सहयोगियों ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधे लगाकर इस
मुहिम की शुरुआत की। आयोजकों का कहना था कि जन्मदिन को यादगार बनाने के साथ-साथ
धरती को हरा-भरा बनाना ही असली जश्न है। इस अवसर पर विपिन पिपला, अध्यक्ष राजीव शर्मा, देसराज, बाबूलाल, नरेंद्र शर्मा, दीपक प्रजापति, दीपक, जितेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या
में कॉलोनीवासी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पार्क में छायादार और फलदार पौधे लगाए। कैप्टन चंद्रपाल यादव ने आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में कैप्टन
चंद्रपाल यादव ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।

No comments:
Post a Comment