Breaking

Your Ads Here

Friday, July 3, 2026

समर कैंप में खिलाड़ियों को दिया प्रशिक्षण


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ : गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे समर कैंप में शुक्रवार को खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाई गईं। बच्चों को फ्रंट फुट डिफेंस, कवर ड्राइव आदि शॉट्स के बारे में बताया गया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बच्चों ने क्रिकेट की महत्वपूर्ण जानकारी दी।

इस मौके पर उन्होंने बताया कि समर कैंप के समापन पर खिलाड़ियों को खेल सामान वितरित किया जाएगा। इसमें ईएम स्पोर्ट्स के नितिन सरीन, स्टेनफोर्ड के अनिल, आरआर स्पोर्ट्स से सुभाष राजपूत की ओर से बच्चों को खेल सामान दिया जाएगा। पहले विवेक पांडे मेमारियल क्रिकेट टूर्नामेंट का पुरुस्कार वितरण फिर समर कैंप का समापन होगा और खिलाड़ियों का सम्मान होगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here