Breaking

Your Ads Here

Tuesday, July 14, 2026

सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में मेरठ सहोदय स्कूल की बैठक हुई सम्पन्न

तरुण आहूजा

नित्य संदेश, मेरठ। सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में मेरठ सहोदय स्कूल काम्पलेक्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमे जनपद के विभिन्न सी.बी.एसई विघालयों के प्रधानाचार्यो एवं प्रेजीडेन्ट डा. कमेन्द्र सिंह , वाइस प्रेजीडेन्ट वी.के.मिश्रा, वाइस प्रेजीडेन्ट एण्ड डायरेक्टर ए.के.दुबे, सैकेट्री मुकेश कुमार, ज्वाईट सैकेट्री लीना शर्मा, ज्वाईट सैकेट्री मन्जुला गर्ग, कोषाध्यक्ष डा.दीपक भाटिया मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य नई शैक्षणिक नीतियों बोर्ड के नवीनतम व्यवस्थाओं तथा विघालयों के सामने आने वाली चुनौतियों पर सामूहिक चर्चा कर समाधान करना था।

बैठक मे कक्षा 10 एवं 12 के कंपार्टमेन्ट परीक्षा परिणाम घोषित न करने संबंधी जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई इसके अतिरिक्त आर 1, आर 2 एवं आर 3 से जुडे प्रावधानों तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एन.ई.पी) की गाईडलाइन को प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक मे विघालयों मे काउंसलर की अनिवार्य नियुक्ति, निशुल्क शिक्षा (ई.डब्लू.एस) से संबंधित प्रावधान, दूसरी बालिका (सैकिन्ड गर्ल चाइल्ड) से जुडे निर्देश तथा डी.आई.ओ.एस मेरठ द्वारा जारी विभिन्न अधिसूचनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके साथ ही मूल्यांकन प्रक्रिया की चुनौतियों, आँनलाइन मार्किग के दौरान आने वाली समस्याओं एवं उनके समाधान पर चर्चा करते हुए उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव साझा किए। बैठक में उपस्थित यातायात प्रभारी लाल सिंह पांडे ने भी शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने हेतु अपने विचार व्यक्त कर स्कूलों का सहयोग मांगा।

बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण मे सम्पन्न हुई सभी उपस्थित प्रतिभागियों ने शिक्षा की गुणवत्ता, पारदर्शिता तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। साथ ही भविष्य मे ऐसे संवादात्मक मंचों के माध्यम से विद्यालयों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया। स्कूल के मार्गदर्शक श्री दयानंद शर्मा जी कोमोडोर श्री महेश शर्मा जी एवं राहुल शर्मा जी ने बैठक में उपस्थित सभी को धन्यवाद दिया प्रधानाचार्य श्रीमती नेहा आनन्द ने बैठक मे उपस्थित सभी का आभार प्रकट किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here