Breaking

Your Ads Here

Tuesday, July 14, 2026

महावीर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का जनसेवा अभियान: ग्राम जंगेठी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 70 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सामाजिक उत्तरदायित्व, जनसेवा एवं लोककल्याण के प्रति अपनी सतत प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए महावीर विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महावीर आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल द्वारा ग्राम जंगेठी में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था।


शिविर का संचालन मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अनुपम सिंह एवं डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. आई.पी. सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर विभिन्न रोगों के संबंध में आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क औषधियां वितरित कीं। इस अवसर पर डॉ. कंचन चौहान, डॉ. अजीत, डॉ. निकिता चौधरी, डॉ. चंचल, डॉ. मोनिका, डॉ. सचिन, डॉ. वैशाली एवं डॉ. शशिकांत सहित चिकित्सा एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए शिविर के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिविर में 100 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। लाभार्थियों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान करने के साथ-साथ निःशुल्क औषधियों का वितरण भी किया गया। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने, पौष्टिक आहार को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए प्रेरित किया।


विशेषज्ञों ने कहा कि रोगों की रोकथाम के लिए जागरूकता, समय पर जांच एवं उचित उपचार अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने स्वास्थ्य जागरूकता को स्वस्थ एवं सशक्त समाज की आधारशिला बताते हुए ग्रामीणों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। महावीर आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल द्वारा आयोजित यह शिविर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ, जिसे ग्रामीणों ने सराहते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा व्यक्त की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here