Breaking

Your Ads Here

Friday, July 10, 2026

एमडीए सचिव के आश्वासन पर सड़क जाम किया स्थगित

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। पिछले 13 वर्षों से चल रहे घोपला शताब्दीनगर धरने पर भाकियू टिकैत द्वारा पंचायत की गई जिसमे किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की गई।

भाकियू नेता विजयपाल घोपला द्वारा बताया गया कि किसान लगभग 13 वर्ष से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन एमडीए द्वारा कोई ठोस समाधान नहीं किया गया जिस कारण किसानो ने पंचायत स्थल से दिल्ली रॉड तक पद यात्रा कर रोड जाम की कॉल दी गई थी लेकिन एमडीए के अधिकारी व सचिव अर्पित गुप्ता द्वारा आश्वासन दिया गया जिसको लेकर धरना कमेटी द्वारा रॉड जाम की घोसना को स्थगित किया गया।

भाकियू जिला महासचिव अंकित दांगी ने कहा कि किसान मरने को तैयार हैं यदि एमडीए और प्रशासन द्वारा कोई ठोस समाधान नहीं किया गया तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा 
भाकियू कार्यकर्ता दीपक घोपला ने कहा कि किसान की स्थिति बदहाल है कई मौत धरना स्थल पर हुई किसी ने कोई मदद नहीं की जबकि लगातार एलआइयू को सूचना दी गई लेकिन अब किसान चुप नहीं बैठेगा और आर पार का रास्ता चुनने को तैयार है।

धरणारत किसानो में बीरपाल घोपला, उमेश घोपला, हिनू, लक्की, जातीन, सुनील, अर्जुन, प्रवेंद्र धीरज, सतबीर, कीर्ति घोपला, सुमेर सिंह, मोनू, अमित धारीवाल, प्रशांत सकोटी, अनुज ,सचिन, सुभम डिग्गल, उज्वल, लोकेश सिवाच, राजीव गुज्जर,योगेंद्र आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here