Breaking

Your Ads Here

Friday, July 10, 2026

माधवपुरम आवास विकास कॉलोनी में भारी जलभराव और बिजली संकट से जनजीवन अस्त-व्यस्त, तत्काल राहत की मांग: संदीप तितौरिया


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप तितौरिया ने माधवपुरम आवास विकास कॉलोनी की बदहाल स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी बारिश के बाद ही कॉलोनी में गंभीर जलभराव और बिजली संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे स्थानीय निवासियों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

संदीप तितौरिया ने बताया कि कॉलोनी की सड़कों, गलियों और दर्जनों घरों में पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों में पानी घुसने के कारण घरेलू सामान, वाहन और अन्य आवश्यक वस्तुओं का भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस जलभराव और अव्यवस्था के कारण करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है। इसके साथ ही बिजली आपूर्ति ठप होने से संकट और गहरा गया है।

मुख्यमंत्री से की ये मांगें:
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की है कि:
प्रभावित परिवारों को चिन्हित कर तत्काल आर्थिक व राहत सहायता उपलब्ध कराई जाए।
जलभराव वाले क्षेत्रों में तुरंत भारी पंप लगाकर पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए।
क्षेत्र में ठप पड़ी बिजली व्यवस्था को तुरंत बहाल किया जाए।
भविष्य के लिए जल निकासी की स्थायी और वैज्ञानिक व्यवस्था की जाए, जिसमें नालों की सफाई, सीवर लाइन की जांच और जल निकासी मार्गों का विस्तार शामिल हो।

संदीप तितौरिया ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस गंभीर समस्या पर शीघ्र ही ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो भारतीय किसान यूनियन (इंडिया) स्थानीय जनता के हक के लिए प्रशासन के समक्ष उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here