नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 15वें विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को जूनियर वर्ग का फाइनल मैच खेला गया। यह मैच गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी चैलेंजर और स्पोर्ट्स स्टार इलेवन के बीच हुआ। इसमें जीटीबी चैलेंजर की टीम ने जीत प्राप्त की।
जीटीबी चैलेंजर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। इसमें सुभान ने 41, कबीर ने 40, देवांश ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में हरमन ने दो, आरव ने दो, गोल्डन व कार्तिक ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स स्टार इलेवन की टीम 18.5 ओवर में 196 रन ही बना पाई और दो रन से हार गई। टीम की ओर से हरमन ने 45, अक्ष ने 40, अक्षय ने 40, कबीर ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में सार्थक ने तीन, देव शर्मा ने दो, सुभान ने दो, साहिल ने एक विकेट लिया। मैच के बाद जूनियर वर्ग का समापन समारोह ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में हुआ।
यहां मुख्य अतिथि पूर्व सचिव जिला बार एसोसिएशन एडवोकेट आनंद कश्यप ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया। इस मौके पर हिमांशु, रजनी, कोमल, खुशबू, रोहित, कनिष्क आदि ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि जल्द ही टूर्नामेंट में सीनियर, सब जूनियर और सीनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment