
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 एक पेड़ माॅं के नाम कार्यक्रम वन महोत्सव ग्राम अम्हेड़ा आदिपुर विकास क्षेत्र रजपुरा पंचायत भवन में वन्दना प्रभागीय निदेशक मेरठ की अध्यक्षता में ग्रीन चैपाल का आयोजन किया गया। प्रभागीय निदेशक मेरठ द्वारा वृक्षारोपण, भूमि जल संरक्षण, पर्यावरणीय अनुकूल जीवन शैली अपनाने के सम्बन्ध में ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे ग्रामीणों को आम के पौधों का वितरण किया गया। प्रभागीय निदेशक मेरठ द्वारा पंचायत भवन परिसर में आम का पौधा रोपित किया गया। ग्रीन चैपाल अम्हेड़ा आदिपुर में ग्राम सचिव, स्थानीय ग्रामीणों एवं वन विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया।
गुरूकुल देैव ऋषि स्कूल दबथुवा में ग्रीन चैपाल का आयोजन किया गया तथा वन महोत्सव के अन्तर्गत प्रधानाचार्य, अध्यापकगण व छात्रों द्वारा आंवला, कचनार, नींब, कंजी आदि पौधों का रोपण किया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी सरधना द्वारा छात्रों को वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। ग्राम पंचायत बपारसा में ग्राम प्रधान शिरोमणि, की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत महमूदपुर सिखेड़ा में ग्रीन चैपाल श्रीमती खुशबू उपाध्याय क्षेत्रीय वन अधिकारी हस्तिनापुर की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। ग्रीन चैपाल में ग्रामीणों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक उन्मूलन, मानव वन्य जीव संघर्ष से निपटान, जल संरक्षण आदि विषयों पर जागरूक किया गया। वन्दना प्रभागीय निदेशक मेरठ द्वारा ग्रामीणों सेे वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग दिये जाने की अपील की गयी है। पौधारोपण में अधिक से अधिक संख्या में फलदार प्रजाति के पौधों के रोपण की अपील की गयी।
No comments:
Post a Comment