नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मिशन सेफ़ फ्यूचर अभियान के अंतर्गत स्कूली बसों की फिटनेस हेतु संभागीय परिवहन कार्यालय मेरठ के कर्मचारियों द्वारा स्कूल जाकर बसों की फिटनेस पूर्ण कराने हेतु स्कूल संचालकों को सूचित किया गया, साथ ही जनपद में विभिन्न स्थानों पर प्रवर्तन दल द्वारा विभिन्न मदों में 20 वाहनों के चालान किए गए, 05 वाहनों को सीज किया गया, ओवरलोडिंग में 01, वाहन बंद किया गया, 01 स्कूल वैन के साथ अवैध रूप से संचालित 3 बसों को निरुद्ध किया गया।
सुधांशु रंजन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन मेरठ ने बताया कि यह अभियान 15 जुलाई तक जारी रहेगा, सभी विद्यालय प्रबंधकों एवं वाहन मालिकों को सख्ती के साथ सूचित किया जाता है कि अपने स्कूलों में संचालित सभी वाहनों की फिटनेस शत प्रतिशत अवश्य पूर्ण करा लें याद रखें स्कूली वाहनों एवं बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment