नित्य संदेश ब्यूरो
किठौर। शनिवार को थाना किठौर परिसर में आगामी श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत क्षेत्र के डीजे संचालकों एवं कांवड़ शिविर संचालकों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी के दौरान सभी संचालकों को शासन एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए निर्धारित मानकों एवं ध्वनि सीमा का पालन करने, डीजे पर किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक/भड़काऊ गीत अथवा सामग्री का प्रसारण न करने तथा कांवड़ शिविरों में सुरक्षा, साफ-सफाई, विद्युत सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सभी से कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने से अवगत कराया गया।

No comments:
Post a Comment