Breaking

Your Ads Here

Monday, July 6, 2026

जीटीबी क्रिकेट एकेडमी ने सुपर ओवर में जीता मैच


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में सोमवार को जीटीबी क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें दोनों टीम बराबरी पर रही, जिसके बाद सुपर ओवर में जीटीबी ने जीत प्राप्त की।

गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 200 रन बनाए। इसमें हिमांशु ने 44, दिव्य ने 42, अभिजीत ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में ऋषभ की ओर से आहद, वीर, अरहान ने दो-दो विकेट लिए। आईश ने भी दो बल्लेबाजों को वापस भेजा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने भी 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। इसमें अजय ने 48, आयुष ने 47, कुश ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में श्रेष्ठ ने 4, अनमोल ने दो, अरनव ने दो विकेट लिए। मैच बराबरी पर रहने के कारण सुपर ओवर खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी कर ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 21 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा कर जीटीबी की टीम ने 22 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें अभिजीत ने 13, दिव्य न 9 रन बनाए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बुधवार को 15वें विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सीनियर वर्ग का फाइनल मैच खेला जाएगा। इसके बाद मुख्य अतिथि विवेक कोहली के द्वारा विजेता और उपविजेता टीम सम्मानित किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here