नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। भारतीय रेलवे और आईआरसीटीसी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत और देखो अपना देश के तहत भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से पंच महातीर्थ दर्शन यात्रा जगन्नाथ पुरी कामाख्या गया वाराणसी अयोध्या के लिए अपने विशेष आध्यात्मिक दौरे की आधिकारिक शुरुआत की है।
ये जानकारी देते हुए आईआरसीटीसी पश्चिम क्षेत्र अहमदाबाद की क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि, ये 13-दिवसीय आध्यात्मिक यात्रा 29 अगस्त 2026 से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के तहत गुजरात और मध्य प्रदेश से भारत के पवित्र तीर्थ स्थलों की यात्रा कराते हुये 10 सितम्बर 2026 को संपन्न होगी |
इसके तहत ओडिशा में जगन्नाथ पुरी, कोणार्क और लिंगराज मंदिर, गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर, नवग्रह मंदिर, गया/बोधगया में विष्णुपद मंदिर, मां सर्व मंगला गौरी मंदिर, महाबोधि मंदिर, वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, गंगा घाट और अयोध्या में राम जन्म भूमि, हनुमान गढ़ी आदि दार्शनिक स्थल सम्मलित है।
इस टूर के तहत मध्य प्रदेश के यात्री रतलाम, उज्जैन और संत हिरदाराम नगर से चढ़ और उतर सकते हैं।
इस टूर के लिए पैकेज की कुल कीमत (कर सहित) स्लीपर क्लास के लिए Rs 24200/-, AC-3 टियर के लिए Rs 40100 और AC-2 क्लास के लिए Rs 49500/- है। इस टूर के तहत सरकारी कर्मचारी LTC सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं। इस टूर को EMI सुबिधा के साथ मात्र Rs 850/- प्रति माह के भुगतान मैं भी बुक कर सकते है।
इस टूर में आपकी बुकिंग के अनुसार, 2 AC, 3 AC और स्लीपर क्लास (SL) में ट्रेन यात्रा, रहने की व्यवस्था, दर्शनीय स्थलों की सैर के लिए स्थानीय परिवहन, शुद्ध शाकाहारी भोजन, यात्रा बीमा, सुरक्षा जेसी सुबिधाए शामिल हैं।
बुकिंग और संपर्क जानकारीः इच्छुक यात्री इस यात्रा की विस्तृत जानकारी और बुकिंग के लिए:
आधिकारिक वेबसाइट: www.irctctourism.com पर जा सकते हैं।
क्षेत्रीय कार्यालयः आईआरसीटीसी के अहमदाबाद, राजकोट, वड़ोदरा, इंदौर एवं भोपाल कार्यालयों से सीधा संपर्क कर सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर्स: बुकिंग और पूछताछ के लिए निम्नलिखित मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
93219018499321901851 | 9321901852 | 7021090898 | 7021090837



No comments:
Post a Comment