Breaking

Your Ads Here

Wednesday, July 8, 2026

क्षेत्रीय स्तर पर पासपोर्ट सत्यापन के कार्य को और बेहतर करने के उद्देश्य से किया गया "संभाग स्तरीय पुलिस प्रशिक्षण कार्यशाला" का आयोजन

• आमजन को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण पासपोर्ट सेवा उपलब्ध कराने पर दिया गया विशेष जोर।


नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। आमजन को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं अधिक सरल, पारदर्शी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज पुलिस कमिश्नरेट इंदौर में क्षेत्रीय स्तर पर पासपोर्ट सत्यापन  हेतु एक संभाग स्तरीय पुलिस प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।


कार्यशाला में पुलिस आयुक्त नगरीय  संतोष कुमार सिंह, पासपोर्ट ऑफिसर म. प्र. तांशु चौरसिया, अति पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह, पुलिस उपायुक्त  अमन सिंह राठौड़,  सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल  श्रीमती रश्मि मिश्रा, अति पुलिस उपायुक्त श्रीमती प्रियंका डुडवे, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय भोपाल की टीम से  रवि माने, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय इंदौर की टीम के श्री सुमित एवं टीसीएस की टीम उपस्थित रही।


इसके अतिरिक्त इंदौर संभाग के सभी 0य8 जिलों – इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी एवं बुरहानपुर में पासपोर्ट सत्यापन कार्य देखने वाले पुलिस के ऑपरेटिंग स्टाफ उपस्थित रहे तथा सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकगण भी वर्चुअल माध्यम से कार्यशाला में सम्मिलित हुए।


कार्यशाला शुरुआत स्वागत उद्बोधन के साथ एडिशनल कमिश्नर  आर.के. सिंह द्वारा करते हुए पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका बताई।  और कहा कि समयबद्ध, निष्पक्ष एवं तथ्यपरक पुलिस सत्यापन आमजन को बेहतर एवं त्वरित पासपोर्ट सेवा उपलब्ध कराने की आधारशिला है। 


पुलिस कमिश्नर  ने अपने संबोधन में कहा कि पासपोर्ट सत्यापन की प्रक्रिया में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रत्येक सत्यापन नागरिकों के विश्वास, राष्ट्रीय सुरक्षा एवं प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़ा हुआ है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण सत्यापन सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया, ताकि आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

इस अवसर पर पासपोर्ट ऑफिसर श्री सुधांशु, श्री चौरसिया ने कहा कि पासपोर्ट सत्यापन कार्य में पुलिस एवं पासपोर्ट विभाग के उत्कृष्ट समन्वय के कारण वर्ष 2024 एवं 2025 में मध्यप्रदेश ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने इस उपलब्धि को बनाए रखते हुए और अधिक दक्षता, पारदर्शिता तथा समयबद्धता के साथ कार्य करने पर बल दिया।


कार्यशाला के दौरान एआईजी पीएचक्यू श्रीमती रश्मि मिश्रा के साथ ही क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय भोपाल, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय इंदौर तथा टीसीएस की टीम द्वारा पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक बिंदुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही पासपोर्ट कार्य को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनहितैषी बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया तथा सत्यापन के दौरान महत्वपूर्ण पहलुओं एवं सावधानियों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।


कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यकुशलता को और अधिक सुदृढ़ बनाते हुए आमजन को शीघ्र, सरल एवं बेहतर पासपोर्ट सेवाएं उपलब्ध कराना तथा पुलिस एवं पासपोर्ट विभाग के मध्य समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।


कार्यशाला का सफल संचालन अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीमती प्रियंका डुडवे द्वारा किया गया और अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here