रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। क्षेत्र के ग्राम खटकी में अवनीश चौधरी मिंटू चौधरी के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्म दिन पर जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्ञानेद्र चौधरी ने की संचालन प्रदेश सचिव सरदार नरवैर सिंह खालसा ने किया मुख्य अतिथि किशोर वाल्मीकि रहे, सभी ग्राम वासियो के साथ केट काटकर अखिलेश यादव का 53 वा जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किशोर वाल्मीकि ने कहा पीडीए के नायक देश की आवाज़ भविष्य के मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने हमेशा सर्व धर्मो का सम्मान किया है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर समाज का विकास होगा इस मौके पर एडवोकेट अमित चौधरी, ज्ञानेन्द्र चौधरी, राजेंद्र शर्मा, बाल किशन शर्मा, सुंदर वाल्मीकि, रिंकू सिंह, संदीप जाटव, नौशाद सैफी, नासिर ख़ान, कादिर, राजपाल सिंह, जलालुद्दीन आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment