Breaking

Your Ads Here

Wednesday, July 1, 2026

कौटिल्य अकादमी का 24वाँ स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक सम्पन्न, चयनित विद्यार्थियों ने साझा किए सफलता के सूत्र

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर प्रतियोगी परीक्षाओं की अग्रणी संस्था कौटिल्य अकादमी का 24वाँ स्थापना दिवस गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती निधि शर्मा (आबकारी विभाग), श्रीमती राखी जोशी (असिस्टेंट लेबर कमिश्नर) तथा कौटिल्य अकादमी के प्रबंध निदेशक श्री सिद्धांत जोशी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया।


मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, निरंतर परिश्रम, सकारात्मक सोच एवं आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए सतत प्रयास करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्रतिभा के साथ-साथ सही रणनीति, नियमित अभ्यास और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का परिणाम होती है।


कार्यक्रम के दौरान कौटिल्य अकादमी के वरिष्ठ शिक्षकों श्री करण सिंह, श्री कुश बैरागी, श्री अनुराग, श्री सूरज, श्री निपेंद्र, श्री पंकज बोडिया एवं श्री गगन शर्मा ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की प्रभावी रणनीति, समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन, उत्तर लेखन, मॉक टेस्ट तथा निरंतर अभ्यास के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित विद्यार्थियों का प्रेरक अनुभव साझा करना रहा। चयनित विद्यार्थियों ने वर्तमान में अध्ययनरत अभ्यर्थियों को अपनी सफलता की यात्रा, अध्ययन पद्धति एवं तैयारी की रणनीति से अवगत कराया तथा सफलता के मूल मंत्र साझा करते हुए लक्ष्य के प्रति समर्पण, धैर्य और निरंतर मेहनत को सफलता की सबसे बड़ी कुंजी बताया।


इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक एवं अकादमी परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। अंत में प्रबंध निदेशक श्री सिद्धांत जोशी ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कौटिल्य अकादमी पिछले 24 वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन प्रदान कर रही है तथा भविष्य में भी उत्कृष्ट परिणामों की अपनी परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here