
रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। नगर में सुभाष यादव के प्रतिष्ठान पर सपा सुप्रीमो प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53 व जन्मदिवस केक काटकर मिठाई बात कर धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सपा नेता सचिन यादव ने कहा कि सपा ही सर्व समाज की पार्टी है। आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव में भारी सीट जीतकर सरकार बनाएगी और प्रदेश का विकास होगा। प्रदेश में भाजपा सरकार जाति धर्म के नाम पर लोगों गुमराह कर रही है जबकि समाजवादी पार्टी में हर समाज के लोगो को आगे बढ़ने का काम किया है। इसलिए समाजवादी पार्टी से जुड़े इस मौके पर अमित यादव रिंकू यादव, नवाब, सुनील कश्यप, सोनू, मोनू शर्मा, राजकुमार आदि मौज रहे।
No comments:
Post a Comment