नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता ने आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत शनिवार को दुधेश्वर नाथ मन्दिर (गाजियाबाद), साहिबाबाद तथा गंग नहर (छोटा हरिद्वार), मुरादनगर क्षेत्र का स्थलीन निरीक्षण किया।
उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए
की जा रही विद्युत व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के
दौरान उन्होंने
अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़
यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व सभी सुरक्षा संबंधी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कर लिए
जाएं। प्रबन्ध निदेशक ने कांवड़ मार्ग पर
स्थापित विद्युत पोलों, ट्रांसफार्मरों, विद्युत लाइनों आदि का गहन निरीक्षण किया। प्रबन्ध
निदेशक ने कहा कि इस वर्ष कांवड़ यात्रा को और अधिक सुदृढ बनाने के लिए विद्युत पोलों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। वर्षा ऋतु
में नमी के कारण विद्युत पोलों में करंट प्रवाह की संभावना को देखते हुए विशेष सुरक्षा व्यवस्था अपनाई जा रही है।
प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं निर्बाध
विद्युत आपूर्ति निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी फील्ड
में रहकर व्यवस्थाओं की सतत् निगरानी
करें तथा सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से प्रयोग सुनिश्चित करें। निरीक्षण के
दौरान नरेश भारती मुख्य अभियन्ता (वि.) गाजियाबाद क्षेत्र-द्वितीय गाजियाबाद, ब्रिजेश कुमार मुख्य अभियन्ता (वि.) गाजियाबाद क्षेत्र-तृतीय गाजियाबाद, महेश उपाध्याय अधीक्षण अभियन्ता, अखिलेश सिंह अधीक्षण अभियन्ता, अंकित कुमार अधिशासी अभियन्ता, अजय यादव अधिशासी अभियन्ता एवं
कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment