Breaking

Your Ads Here

Saturday, July 18, 2026

भाकियू अराजनैतिक चलाएगी "गांव जोड़ो अभियान"

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता बाबा शौसिह ने की तथा संचालन अमित छाबड़िया ने किया। पंचायत में किसानों एवं आमजन की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके शीघ्र समाधान के लिए प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई।


बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी (युवा) मेराज मलिक ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने हेतु समस्त जिला कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रियता और अनुशासन पर निर्भर करती है। उन्होंने "गांव जोड़ो अभियान" को संगठन का महत्वपूर्ण अभियान बताते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में गांवों तक पहुंचकर किसानों को संगठन से जोड़ने, उनकी समस्याओं को सुनने तथा उनके समाधान के लिए संघर्ष करने की अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से सुनिश्चित करे। 


इस दौरान विनोद जटौली, बबलू जटौली, जितेन्द्र पाची, नीरज राठी, निर्दोष त्यागी, पवन कौल, मनजीत धाम, अशोक राठी, गुलशन, सोनू सैनी, अभिलाष हुड्डा, शाकिर, मुशा, शुभम चाहल, संजय त्यागी, बिटटू भाटी, कपिल पूनिया, ऋषि पाल बड़ौदा आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here