नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। डिपार्टमेंट ऑफ ब्रेस्ट एंड एंडोक्राइन सर्जरी, Bens Super Speciality Clinic एवं न्यूटिमा अस्पताल, PRASHASTI Community के सहयोग से "एक उम्मीद, कई हाथ– Together for Ritu" नामक एक विशेष सामाजिक एवं मानवीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम सुश्री ऋतु के उपचार एवं सहयोग के लिए
आगे आए सभी दानदाताओं, सहयोगकर्ताओं, स्वयंसेवकों एवं शुभचिंतकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से
आयोजित किया गया। उनके निस्वार्थ सहयोग, संवेदनशीलता और मानवीय भावना ने एक ज़रूरतमंद जीवन में नई आशा, नया विश्वास और नया संबल
प्रदान किया। यह पहल डिपार्टमेंट ऑफ ब्रेस्ट एंड एंडोक्राइन सर्जरी, Bens Super Speciality Clinic एवं Nutema Hospital, PRASHASTI
Community के सहयोग से समाज में सेवा, सहयोग, करुणा और सामाजिक
उत्तरदायित्व की भावना को आगे बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

No comments:
Post a Comment