Breaking

Your Ads Here

Tuesday, July 7, 2026

थाना नौचंदी में लगाए पांच पौधे, एसएचओ करेंगे देखभाल

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। क्लब-60 व हरितिमा ने मंगलवार को थाना नौचंदी के परिसर में पौधे रोपकर ट्रीगार्ड लगाए। क्लब-60 के संस्थापक महेश रस्तोगी ने बताया कि वन महोत्सव में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की प्रेरणा व हरितिमा संस्था के सचिव डा. सुमित उपाध्याय के संयोजन में जिले के 24 थानों में 122 पेड़ लगाए जा रहे हैं।


मंगलवार को थाना नौचंदी कैंपस में पीपल व बरगद के 5 पौधे रोप कर ट्रीगार्ड लगाए गए। इनकी खाद पानी व देखभाल की जिम्मेदारी थानाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह, निरीक्षक ब्रज मोहन सिंह, छैल बिहारी शर्मा, पुनीत पांडे, विनीत कुमार व हैड कांस्टेबल दीपक चौधरी को सौंपी गई, ताकि पौधे काल कवलित न हों और बढ़कर पेड़ बन सकें। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता चौ. हरेन्द्र सिंह, आलोक सिसोदिया, संजीव खन्ना, योगेश गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here