नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। खरखौदा के ग्राम अतराडा में हाज़ी शब्बीर सैफी ठेकेदार
के आवास पर सैफी संघर्ष समिति का कुनबा बढ़ाओ अभियान का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय
अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी द्वारा मंजूर सैफी को उपाध्यक्ष पउप्र, शराफ़त अली सैफी को मीडिया
प्रभारी जिला हापुड़, अलीजान सैफी को सरपरस्त, इमरान सैफी को प्रभारी जिला मेरठ नियुक्त
किया गया।
इस मौके पर स्वालिन सैफी, डॉ. इमरान सैफी, चांद सैफी,
इकराम सैफी कबट्टा, नदीम सैफी, आरिफ सैफी, डा. शकील सैफी, डॉ. नवाब सैफी, आरिफ सैफी,
अनवार सैफी, गुल मोहम्मद सैफी, वसीम सैफी, सरफराज सैफी, मोहसिन सैफी, रहीसुद्दीन खान,
हाजी शब्बीर सैफी, कादिर सैफी, इरशाद सैफी, शम्मी सैफी, राजू सैफी, आसिफ सैफी, साजिद
सैफी आदि ने पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सभी नए पदाधिकारियों ने
आश्वासन देते हुए कहा कि संगठन की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
डॉ. नवाब सैफी (राष्ट्रीय प्रवक्ता) ने समाज में बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया। रहीसुद्दीन
खान ने मीटिंग की अध्यक्षता की, एकता-भाईचारा की बात की्र शिक्षा पर जोर दिया।

No comments:
Post a Comment