नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आज जनपद मेरठ में प्रस्तावित ज्ञापन कार्यक्रम से पूर्व मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा को बिना किसी पूर्व सूचना, लिखित आदेश अथवा कानूनी आधार बताए उनके आवास पर ही पुलिस द्वारा रोक दिया गया।
शैंकी वर्मा ने बताया कि उनके घर के बाहर पुलिस तैनात कर उन्हें बाहर निकलने से रोका गया, जबकि उनकी ओर से किसी भी प्रकार का ऐसा कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया था, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका हो। यह पूर्ण रूप से लोकतंत्र का गला घोटना जैसा प्रतीत होता है।
No comments:
Post a Comment