Breaking

Your Ads Here

Friday, July 17, 2026

लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलिज मे डॉ स्व० कैलाश प्रकाश की जयंती मनाई

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलिज मे डॉ स्व० कैलाश प्रकाश की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनायी गई। 

प्राचार्य डा0 आर0सी0 गुप्ता ने कहा कि डॉ स्व० कैलाश प्रकाश जी का मेरठ और इस क्षेत्र के लिए दिया गया योगदान अद्वितीय व अविस्मरणीय है। उप-प्राचार्य एवं अस्थि रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ ज्ञानेश्वर टाँक ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में या चिकित्सा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय एवं मेडिकल कॉलेज की स्थापना का संपूर्ण श्रेय कैलाश प्रकाश जी को ही जाता है। 

श्री कैलाश प्रकाश जन सेवा संस्थान के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने उक्त जयंती के कार्यक्रम में बताया कि स्वतंत्रता सेनानी कैलाश प्रकाश का जन्म मेरठ के परीक्षितगढ़ के सामान्य परिवार में हुआ और गांधी जी के विचारों से प्रभावित होकर गांधी आंदोलन के दौरान स्वतंत्रता प्राप्ति के संघर्ष में उन्हें जेल जाना भी पड़ा। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद वह प्रदेश सरकार में शिक्षा व वित्त मंत्री भी रहे। 

उपरोक्त कार्यक्रम में कैलाश प्रकाश जन सेवा संस्थान के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, सचिव सुभाष चंद्रा, पुष्पेंद्र शर्मा पूर्व संपादक हिंदुस्तान समाचार पत्र, अनुज़ सिंघल, विवेक गर्ग, अमित मांगलिक सहित संस्थान के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here