नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन की जिला
स्तरीय समीक्षा बैठक हुई, आयोजन जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के कंकरखेड़ा स्थित आवास पर
हुआ। अध्यक्षता मेजर सुरेन्द्र सिंह ने की। बैठक का संचालन हर्ष चहल ने किया। इस दौरान जिला
कमेटी के सभी जिम्मेदार पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने सभी को संबोधित किया। बिजली के
लोड बढ़ने, तहसीलों और लोकनिर्माण विभाग
में भ्रष्टाचार, गन्ना भुगतान, सिंचाई विभाग, जिलाधिकारी द्वारा मांगों का समाधान न करवाने की समस्या प्रमुख रही। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने सभी समस्याओं का समाधान जिला मुख्यालय होना
बताया, सभी से 21 जुलाई की तैयारी जोर शोर से करने का आव्हान किया। इस दौरान सभी
जिम्मेदारों ने एकजुट, एकसुर में 21 जुलाई को जिला मुख्यालय घेराव में शामिल होने का
आव्हान किया। बैठक की अध्यक्षता मेजर सुरेन्द्र ने की।
बैठक में हर्ष, सत्यवीर सिंह, नरेश मवाना, विनेश प्रधान, देशपाल, मोनू, जसबीर, अमित कुंडू, इंद्रपाल, वीरपाल, तपेश्वर, बीसी, जज सिंह, सरदार बंटी, पुष्पेंद्र, प्रमोद आदि शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment