नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना-पत्र
में अपने पति, सास, ससुर तथा उनके सहयोगियों पर मारपीट, जान से मारने के प्रयास तथा
पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत विदेश ले जाकर हत्या का प्रयास किए जाने जैसे गंभीर
आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कठोर वैधानिक कार्रवाई
तथा अपनी सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।
पीड़िता सलोनी अरोड़ा के अनुसार, उसका विवाह 04 जून
2025 को मेरठ निवासी आशीष पसरीचा के साथ हुआ था। विवाह के लगभग एक माह बाद ही पति,
सास एवं ससुर द्वारा मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न प्रारम्भ कर दिया गया। गाली-गलौज,
घरेलू नौकरानी की तरह कार्य कराया जाता तथा विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। 10 जून
को पति षड्यंत्र के तहत वियतनाम लेकर गए। वहाँ एक होटल में उनके साथ बेल्ट से मारपीट
की, गला दबाकर हत्या का प्रयास किया गया। गर्दन पर भारी वस्तु से प्रहार किया गया,
जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और सांस लेने में कठिनाई होने लगी।
आरोप है कि मारपीट के बाद पति होटल के कमरे में अकेला
छोड़कर फरार हो गए। असहाय स्थिति में उसने होटल स्टाफ की सहायता प्राप्त की। पीड़िता
का कहना है कि कई बार संबंधित थाना पुलिस को लिखित शिकायतें दी, किन्तु कार्रवाई नहीं
की गई। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मांग की कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की
जाए।

No comments:
Post a Comment