• कैंप में 330 लोगों की विभिन्न प्रकार स्वास्थ्य जाँच की गयी
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। रविवार को प्राथमिक विद्यालय, ग्राम -शौल्दा गांव में समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट एवं न्यूबर्ग औद्योगिक समूह की संयुक्त पहल "स्वस्थ गाँव, स्वस्थ भारत" अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया ।
शिविर की शुभारंभ पूर्व विधायक सतवीर त्यागी द्वारा किया गया ।शिविर में कुल 330 लोगों की विभिन्न प्रकार स्वास्थ्य जाँच जिसमें रक्तचाप, मधुमेह, 212 लोगों की रक्तजाँच ( , 82 लोगों की मुँह के कैंसर की जाँच, 131 स्तन कैंसर की जाँच, 42 सर्वाइकल कैंसर की जाँच , 285 लोगों की आँखों की जाँच इत्यादि की गईं।अनुभवी चिकित्सकों द्वारा परामर्श एवं आवश्यक दवाइयां, चश्मा एवं सैनेट्री पैड भी निःशुल्क वितरित किए गए ।महिलाओं को होने वाले कैंसर की जांच दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर अस्पताल की चिकित्सकों ने की। चिकित्सीय दल में डॉ. अमीषा गुप्ता (Oral Surgeon) , डॉ. दिष्टि (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ देव उत्कर्ष ( General Physician), संतोष रानी, वर्षा, दिव्यांशी जी, मुस्कान, आयुष, एवं किशन सम्मिलित रहे ।
स्वस्थ गाँव, स्वस्थ भारत अभियान के अंतर्गत नियमित अंतराल पर ऐसे गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास है जो कि जिला मुख्यालय से दूर तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में जीवन जी रहे हैं । इस अभियान के प्रथम चरण में मेरठ जिले के ऐसे गांवों को चयनित किया गया है । यह अभियान समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट, RGCIRC दिल्ली एवं न्यूबर्ग औद्योगिक समूह का संयुक्त प्रयास है । इस अवसर पर न्यूबर्ग औद्योगिक समूह के सलाहकार डॉ. आदित्य त्यागी , समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय समन्वयक प्रदीप चौधरी , आरजीसीआआरसी से गगनदीप एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।

No comments:
Post a Comment