Breaking

Your Ads Here

Monday, July 13, 2026

विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मेरा युवा भारत मेरठ के तत्वावधान में आज विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल की अध्यक्षता में मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में MY Bharat पोर्टल पर 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के पंजीकरण, नशा मुक्त भारत अभियान, भारत सरकार की विभिन्न युवा-केंद्रित योजनाओं, पीएम इंटर्नशिप योजना, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मेरठ जनपद में एक लाख से अधिक युवाओं के MY Bharat पोर्टल पर पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सभी विभागों, विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, माध्यमिक एवं सीबीएसई विद्यालयों, आईटीआई, चिकित्सा विभाग, युवा कल्याण विभाग, खेल विभाग तथा अन्य संबंधित संस्थानों को समन्वित रूप से कार्य करना होगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे 30 जुलाई तक अपने-अपने निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप अधिकतम संख्या में युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करें। साथ ही निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य की पुनः समीक्षा की जाएगी तथा प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।

जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत, मेरठ श्री यशवंत यादव ने MY Bharat पोर्टल का विस्तृत परिचय देते हुए इसकी कार्यप्रणाली, युवाओं को उपलब्ध अवसरों, स्वयंसेवा, कौशल विकास, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सहभागिता तथा भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़ने की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी, जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत, मेरठ सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि एवं अभियान से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here