Breaking

Your Ads Here

Monday, July 13, 2026

विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ने की आईजीआरएस की समीक्षा

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में सम्मिलित है, विभागीय/नोडल अधिकारी स्वयं शिकायतो की मॉनीटरिंग करें। 


उन्होने निर्देशित किया कि आईजीआरएस पर प्राप्त जनशिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर सीएमओ डा0 राम प्रसाद, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, डीपीआरओ वीरेन्द्र सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह, समस्त बीडीओ सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here