Breaking

Your Ads Here

Friday, July 3, 2026

परदेशीपुरा: हादसे की आशंका के बीच रिमूवल प्रभारी ने महिला के पैर छुए, समझाइश के बाद गिराया जर्जर मकान

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौरलगातार हो रही बारिश के बीच नगर निगम ने जर्जर और खतरनाक भवनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को परदेशीपुरा क्षेत्र में एक जर्जर मकान तोड़ने पहुंची निगम की टीम को परिवार के विरोध का सामना करना पड़ा। काफी देर तक समझाइश के बाद जब बात नहीं बनी तो रिमूवल प्रभारी ने महिला के पैर पकड़कर उसे मकान खाली करने के लिए. नगर निगम की रिमूवल टीम वर्मा नर्सिंग होम के पास स्थित रतिराम खटके के जर्जर मकान को तोड़ने पहुंची थी। इस भवन को पहले ही कई बार नोटिस दिए जा चुके थे। टीम ने परिवार को बताया कि लगातार बारिश के कारण मकान कभी भी गिर सकता है और इससे जनहानि हो सकती है।



सामान को लेकर जताई चिंता...

मकान में रहने वाली महिला ने घर खाली करने से पहले सामान रखने की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। इस पर रिमूवल टीम प्रभारी बबलू कल्याणे ने मकान के अंदर जाकर पूरा सामान देखा और बाहर आकर परिवार को समझाया कि उनका सामान पास की दुकान में सुरक्षित रखवा दिया जाएगा।



समझाने के लिए महिला के पैर पड़े अधिकारी...

जब महिला फिर भी नहीं मानी तो रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे ने भावुक होकर उसके पैर पकड़ लिए और कहा कि वे परिवार की सुरक्षा के लिए ही यह कार्रवाई कर रहे हैं। काफी देर समझाइश के बाद परिवार मकान खाली करने के लिए तैयार हो गया।


संरचना बेहद जर्जर पाई गई थी। परिवार के मकान खाली नहीं करने के कारण पुलिस बल की मौजूदगी में करीब 2 हजार वर्गफीट क्षेत्र में बने इस मकान को तोड़ने की कार्रवाई की गई। यहां अलग-अलग परिवार निवास कर रहे थे।


नगर निगम ने बताया कि बारिश के मौसम को देखते हुए शहर के अन्य जर्जर भवनों पर भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here