Breaking

Your Ads Here

Friday, July 3, 2026

इफको द्वारा सहकारिता विभाग के अधिकारियों को एवं कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। इफको मेरठ द्वारा जिला सहकारी बैंक मेरठ के सभागार में सहकारिता सप्ताह के  अंतर्गत एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें सबसे पहले सहकारिता की शपथ ली गई तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास नेहरा संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता मेरठ मंडल ने सभी सचिवों को कृषक पंजिका को बढ़ावा देने, व्यवसाय में विवधीकरण करने एवं समय के अनुसार परिवर्तित होने का आह्वान किया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने कृषि को आत्मनिर्भर बनाने एवं सहकार से समृद्धि लाने कम लागत में लाभकारी खेती बनाने का आह्वान किया, साथ ही रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग कम करते हुए वैकल्पिक नैनो उर्वरकों के प्रयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया, जिससे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता घटे उत्पादन एवं गुणवत्ता में वृद्धि हो तथा मिट्टी और पर्यावरण का संरक्षण भी सुनिश्चित हो सके। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अमित कुमार त्यागी ने सभी समिति सचिवों को निर्देशित किया कि प्रत्येक समिति पर 25 टन यूरिया एवं 15 टन डीएपी स्टॉक बनाकर रखें किसी भी दशा में किसानों को कोई परेशानी ना हो। 

उन्होंने समितियों को नियमित रूप से खोलने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में उप महा प्रबंधक इफ़को मेरठ ने  नैनो उर्वरकों के प्रयोग विधि एवं लाभ के बारे में बताते हुए व्यवसाय में वृद्धि की जानकारी दी । कार्यक्रम का संचालन करते हुए क्षेत्र प्रबंधक इफ़को मेरठ कृष्ण कुमार ने पोस मशीनों के आधार रिसेट, टोल फ्री नंबर, मोबाइल नंबर बदलने ,संचालन एवं सावधानियां के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में कृषि स्नातक प्रशिक्षु अमित वर्मा ने सभी भागीदारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here