नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। अंडर-19 भारतीय महिला क्रिकेटर पारुणिका सिसोदिया
शनिवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी पहुंची। पारुणिका दिल्ली प्रीमियर महिला क्रिकेट लीग
की नीलामी में सबसे अधिक रुपयों में खरीदे जाने वाली महिला क्रिकेट रहीं। इसके चलते
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर पारुणिका ने युवाओं को क्रिकेट
की बारीकियां भी सिखाईं।
दिल्ली प्रीमियर महिला क्रिकेट लीग को लेकर 2 जुलाई को
नीलामी प्रक्रिया हुई। इस दौरान मेरठ के जयदेवी नगर की रहने वाली पारुणिका को ईस्ट
दिल्ली राइडर की टीम ने 14 लाख रुपये में खरीदा। पारुणिका सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं।
पारुणिका की इस उपलब्धि पर शनिवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में सम्मान समारोह का आयोजन
किया गया। इस मौके पर क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि पारुणिका को बचपन से ही क्रिकेट
पसंद था। उन्होंने शुरूआत से ही शानदार प्रदर्शन किया, जिसके चलते वह अंडर 19 महिला
विश्व कप खेली, एशिया कप खेली और अब जल्द ही भारतीय सीनियर टीम में भी अपनी जगह पक्की
करेंगी। वह लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं और पिछले कई वर्षों से दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट
खेल रही हैं। भारत के लिए भी अंडर 19 में शानदार प्रदर्शन किया है।
उनकी इस उपलब्धि पर उनके दाता प्रभु दयाल सिसोदिया ने
भी खुशी जताई। उनके पिता सुधीर भी दिल्ली में क्रिकेट एकेडमी चला रहे हैं और युवाओं
को क्रिकेट में आगे बढ़ा रहे हैं। वह जब भी यहां मेरठ आती हैं तो क्रिकेट कोच अतहर
अली से आईटीआई क्रिकेट एकेडमी, ऋषभ क्रिकेट एकेडमी आदि में अभ्यास करती हैं। शनिवार
को एकेडमी पहुंचने पर रजनी, कोमल, खुशबू, हिमांशु, रोहित, कनिष्क जैन आदि ने उनका सम्मान
किया।

No comments:
Post a Comment