नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, उत्तर प्रदेश (पश्चिम) के राज्य समन्वयक दीपक शर्मा ने चार अंचलों के लिए आंचलिक संयोजकों की नियुक्ति की घोषणा की है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से की गई है, जो राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार परिषद, भारत सरकार द्वारा संचालित है और भारतीय विज्ञान संचार समिति इसके नोडल एजेंसी के रूप में कार्य कर रही है।
नियुक्त आंचलिक संयोजक:
1. अवध अंचल - मोहित सिंह
2. ब्रज अंचल - निखिल जैन
3. रूहेल अंचल - रविप्रकाश
4. पश्चिम अंचल - महेश वर्मा
इन आंचलिक संयोजकों को अपने-अपने अंचलों में जिला समन्वयकों के साथ समन्वय स्थापित करने और निम्नलिखित कार्यवाही सुनिश्चित करने का दायित्व सौंपा गया है:
- अंचल स्तर पर जिला समन्वयकों का प्रशिक्षण आयोजित करना
- जुलाई माह के अंत तक शिक्षक/मार्गदर्शक कार्यशालाओं का आयोजन सुनिश्चित करना
- अक्टूबर माह तक प्रत्येक जनपद में बाल वैज्ञानिकों के प्रोजेक्ट प्रस्तुतिकरण की प्रक्रिया पूर्ण करना
- समस्त गतिविधियों की नियमित समीक्षा करना और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना
- दिसम्बर माह तक राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन सुनिश्चित करना
इस वर्ष का मुख्य विषय "सतत् विकास के लिए विज्ञान और नवाचार" है, जिसमें 10 से 17 आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं अपने स्थानीय स्तर पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। आंचलिक संयोजकों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और सक्रियता के साथ करेंगे और राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की गतिविधियों को सफलतापूर्वक संचालित करने में अपना योगदान देंगे।

No comments:
Post a Comment