Breaking

Your Ads Here

Saturday, July 4, 2026

महापौर ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

• अधिकारियों से कहा- "तैयारी में न रहे कमी; अधूरे काम जल्द पूरे करने के निर्देश"


नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। बारिश के कारण शहर में जलभराव और अन्य परेशानियों से बचाव के लिए नगर निगम द्वारा की जा रही तैयारियों को देखने महापौर पुष्यमित्र भार्गव शनिवार को खुद मैदान में उतरे। उन्होंने कई इलाकों में ग्राउंड की स्थिति दिखी। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से भमोरी इलाके का चेक किया और पूर्व में दिए गए निर्देशों के पालन का रिव्यू किया।


इस दौरान महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन जगहों पर हर साल बारिश के दौरान जलभराव की समस्या आती है। वहां पहले से प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी अपर आयुक्त, जोनल अधिकारी और निगम अमले को पहले ही संवेदनशील इलाकों की पहचान कर जरूरी काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए थे।


भमोरी इलाके के रहवासियों ने महापौर को बताया कि पहले तेज बारिश के बाद दो से ढ़ाई घंटे तक पानी भरा रहता था, लेकिन इस बार निगम द्वारा किए गए कामों के कारण पानी तेजी से निकला और स्थिति में सुधार देखने को मिला। महापौर ने अधिकारियों से कहा कि जहां अभी भी कुछ काम बचे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा किया जाए।


निरीक्षण के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में मौजूद अवरोधों को हटाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि जल निकासी बाधित न हो और आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। महापौर ने कहा कि नगर निगम का पूरा अमला लगातार मैदान में रहकर काम कर रहा है।


सुबह कंट्रोल रूम से भी सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उनका कहना था कि बारिश के दौरान शहर के किसी भी हिस्से में लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए निगम पूरी गंभीरता के साथ काम कर रहा है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here