Breaking

Your Ads Here

Saturday, July 4, 2026

आयुक्त द्वारा मास्टर प्लान सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण

• बारिश रुकते ही चंद्रभागा से हरसिध्दि पुल लिंक रोड का कार्य 10 दिन में पूर्ण करे


नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नगर निगम इंदौर द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में मास्टर प्लान सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने आज प्रातः शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री अभय राजनगवंकर, कार्यपालन यंत्री श्री ओ पी कुशवाह, श्री नरेश जायसवाल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त सिंघल ने  चंद्रभागा से हरसिध्दि पुल तक लिंक रोड निर्माण,  नेमिनाथ मंदिर से जिंसी चौराहा होते हुए किला मैदान तिराहा तक, सुपर कारीडोर से एम.आर.-5 रोड सहित अन्य मास्टर प्लान सड़क निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति, यातायात प्रबंधन तथा वर्षा ऋतु के दौरान अपनाई जा रही सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने विशेष रूप से नेमिनाथ मंदिर से जिंसी चौराहा तथा किला मैदान तिराहा से जिंसी चौराहा तक मध्य स्थित सिंगल रोड निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करते हुए नेमिनाथ चौराहा से जिंसी चौराहा तक एक टीम ओर किला मैदान तिराहा से जिंसी चौराहा तक एक टीम लगा कर रोड के दोनों ओर टीम लगाकर रोड  निर्माण कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए। 

इसके साथ ही चंद्रभागा से हरसिध्दि पुल लिंक रोड निर्माण कार्य निरीक्षण के दौरान बारिश रुकते ही रोड निर्माण का कार्य 10 दिन में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। आयुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान इलेक्ट्रिक पोल शिफ्ट करने का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए।

आयुक्त श्री सिंघल ने संबंधित निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए निर्माण स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।निर्माणाधीन स्थलों पर आवश्यक बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टर, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य सुरक्षा उपाय अनिवार्य रूप से किए जाएं, जिससे आमजन एवं वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना का सामना न करना पड़े।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here