Breaking

Your Ads Here

Wednesday, July 8, 2026

सीनियर वर्ग में आईटीआई क्रिकेट एकेडमी और एलाइट क्रिकेट एकेडमी संयुक्त रूप से विजेता


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। 15वे विवेक पाण्डेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को सीनियर वर्ग का मैच आईटीआई क्रिकेट एकेडमी और एलाइट क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। बारिश के कारण मैच पूरा न होने पर दोनों टीम को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। 

मैच में एलाइट क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 202 रन बनाए। इसमें निखिल ने 44, विश्व ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में अरमान ने 5 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईटीआई क्रिकेट एकेडमी की टीम 13.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना पाई। बारिश के कारण आगे मैच नहीं हो सका। टीम की ओर से अरमान ने 40, जैद ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में राघव ने 3, पार्थ ने 2 विकेट लिए। इसके बाद मुख्य अतिथि विवेक कोहली ने खिलाड़ियों का सम्मान किया। टूर्नामेंट में बेस्ट बल्लेबाज विश्व, बेस्ट बोलर पार्थ, मैंन ऑफ द सीरीज जैद रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य आईटीआई संजीव कुमार, रजनी, खुशबू ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। संचालन कुलदीप ने किया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि जल्द ही टूर्नामेंट के जूनियर वर्ग के बच्चों को भी खेल सामान दिया जाएगा।

अन्य खिलाड़ियों का भी हुआ सम्मान
प्रतियोगिता के समापन के बाद बुधवार को मुख्य अतिथि विवेक कोहली ने टूर्नामेंट की विजेता और उप विजेता टीमों के साथ-साथ अन्य खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। इस बार कुश्ती में साक्ष्य और रोहित यादव, इंडिया अंडर-19 टीम के सदस्य रही पारुणिका सिसोदिया, खुशी असवाल, बैडमिंटन में मिताशी चौहान, गर्वित त्रिपाठी आदि खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सभी खिलाड़ियों को खेल उपकरण सामान उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बताया कि यह सम्मान समारोह 15वें हेमा कोहली क्रिकेट टूर्नामेंट के बाद ही आयोजित किया जाना था लेकिन देरी के चलते विवेक पांडे क्रिकेट टूर्नामेंट के बाद आयोजित किया जा रहा है। 

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ
बुधवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ और इसके बाद खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी खिलाड़ी को किसी अन्य खेल के लिए भी किसी सामान की जरूरत है तो वह उनसे संपर्क कर सकता है। क्रिकेट का सामान खिलाड़ियों को अनिल सरीन स्टेनफोर्ड प्राइवेट लिमिटेड, विनीत सरीन ई एम स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, सुभाष राजपूत आर आर स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, व अर्जुन कोहली ग्लोबल स्टैग प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here