पेपर लीक और NET परीक्षा में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन में जाने से रोका - सपा का आरोप, भाजपा सरकार आवाज दबा रही है
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पेपर लीक, NEET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को मेरठ पुलिस ने आज सुबह उनके घरों और प्रतिष्ठानों पर हाउस अरेस्ट कर लिया।
समाजवादी पार्टी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में आरोप लगाया गया है कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पुलिस का सहारा लेकर विपक्ष, विशेषकर इंडिया गठबंधन और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की आवाज को दबाना चाहती है। पार्टी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी गांधी, लोहिया और डॉ. भीमराव अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलकर भ्रष्ट और निकम्मी भाजपा सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी और पीड़ित छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों के साथ मजबूती से खड़ी है।
इन नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट
पूर्व पार्षद दल, नगर निगम मेरठ की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार आज जिन नेताओं को दिल्ली जाने से रोका गया उनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं -
पूर्ण दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री मोहम्मद अब्बास एडवोकेट, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जीशान कुरैशी, नगर निगम पार्षद व कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप, नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य पार्षद हाजी इकराम सैफी, पूर्व पार्षद अफजाल सैफी, समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव संगीता राहुल, वरिष्ठ नेता नेहा गौड़, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष चौधरी आस मोहम्मद, युवा नेता बिलाल कुरैशी, नन्हे खान अल्वी, वरिष्ठ सपा नेता अकबर खान, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के पूर्व महानगर अध्यक्ष हाजी आफाक इम्तियाज, प्रदेश सचिव महमूद इकबाल कस्सार, पूर्व पार्षद शमसुद्दीन कुरैशी, पूर्व पार्षद संजय यादव, महानगर उपाध्यक्ष जाहिद खान, महानगर कार्यालय प्रभारी उमाशंकर खटीक, व्यापारी नेता कैंट विधानसभा अध्यक्ष ओम प्रकाश महामना, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र प्रेमी और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सुभाष यादव। पुलिस ने सुबह से ही इन सभी नेताओं के आवासों पर पहरा बैठा दिया था।
विज्ञप्ति जारीकर्ता -
अफजाल सैफी (पूर्व पार्षद दल, नगर निगम मेरठ)
No comments:
Post a Comment