रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। देश-प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर 35 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य को लेकर "एक पेड़ मां के नाम" के तहत आज ग्राम कैली रामपुर प्राथमिक विद्यालय में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य भाजपा नेता अश्वनी त्यागी ने एक पौधा लगाकर लोगों को जागरूक करते हुए स्कूल में हुए कार्यक्रम में कहा कि —"पौधे से हमारा जीवन सुरक्षित है, इसलिए हर आदमी को अपने जीवन में एक पौधा लगाना चाहिए। जिससे वातावरण साफ होता है, तथा बीमारियों से छुटकारा मिलता है।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस अभियान को मजबूत बनाया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन ग्राम प्रधान अनिल गुर्जर ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद गांव में लगी भारत रत्न बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर कराए गए सौंदर्यकरण का फीता काटकर तथा मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित त्यागी मवी ने किया। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा नेता योगेश त्यागी, संजीव बंसल, जिला कृषि अधिकारी बादल प्रधान, फिरोज चौधरी, परिश त्यागी, शुभम, वीरेंद्र गुर्जर आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment