
रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। नगर के मोहल्ला पटवारियां निवासी लोकतंत्र सेनानी रामसिंह उपाध्याय पुत्र सुखकन सिंह उम्र 95 वर्ष का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर शासन-प्रशासन के अधिकारियों ने पहुंच कर उनके शव को राज्यकीय सम्मान के साथ सलामी देकर तिरंगा डालकर शव यात्रा प्रारंभ की। उनका अंतिम संस्कार नगर के श्मशान घाट में किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र राकेश ने दी। इस दुख की घड़ी में क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए मृतक लोकतंत्र सेनानी के पुत्र राकेश उपाध्याय ने बताया कि— "लोकतंत्र सेनानी ने इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र बहाली के लिए संघर्ष करते हुए कई महीने बीते समाज के उत्थान के लिए हमेशा लोगों के लिए साथ मिलकर कार्य किया। उन्होंने 1975 में इमरजेंसी में बढ़-चढ़ कर लिया। मेरे पिता का जीवन संघर्ष क्षेत्र की समस्या में रहा। उन्हें समाज को लड़ाई लड़ते-लड़ते ही उन्हें लोकतंत्र सेनानी का सम्मान मिला। उनकी तबीयत बीमारी के चलते खराब चल रही थी। बीती रात उन्होंने अंतिम सांस ली।"
उनके निधन पर नायब तहसीलदार रितेश सैनी, लेखपाल विकास कुमार, थाना प्रभारी सुधीश सिरोही, एस आई कुलदीप यादव, राजकुमार चेयरमैन, हिटलर त्यागी, भाजपा नेता सचिन अग्रवाल, पंकज मित्तल, गौरव गर्ग, गुल्लू प्रधान, नितिन गर्ग, संदीप गौतम, बिन्नू गर्ग, दिनेश कुमार उपाध्याय, महंत महावीर, गुलाब सिंह, विजय शंकर, अरविंद तथा उनके परिवार में उनके पोते शरद उपाध्याय, युगल सचिन, अजय आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment