Breaking

Your Ads Here

Sunday, July 12, 2026

पौधा लगाएं, उसकी देखभाल कर उसे पेड़ बनाएं : प्रो. हरे कृष्ण


"एक पेड़ मां के नाम" केवल स्लोगन नहीं, बल्कि भावनात्मक एहसास है

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। उत्तर प्रदेश शासन के "एक पेड़ मां के नाम" वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के तपोवन परिसर में रविवार को भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर हरे कृष्ण ने पौधारोपण कर किया।

इस अवसर पर प्रो. हरे कृष्ण ने कहा कि "एक पेड़ मां के नाम" केवल एक स्लोगन नहीं, बल्कि अपनी मां के प्रति प्रेम, सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है। जिस प्रकार हम अपनी मां का स्नेह और समर्पण के साथ ध्यान रखते हैं, उसी प्रकार लगाए गए पौधों की भी नियमित देखभाल करनी चाहिए। यदि पौधों का संरक्षण किया जाएगा, तभी वे भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर समाज और पर्यावरण की सेवा करेंगे।उन्होंने कहा कि वृक्ष पृथ्वी का अमूल्य आभूषण हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना होगा।

विश्वविद्यालय परिसर में अभियान के दौरान लगभग 1000 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। इनमें नीम, पीपल, जामुन, आम, अमरूद, बेल, आंवला, अर्जुन, शीशम, कदंब, अशोक, गुलमोहर तथा करंज सहित अनेक प्रजातियों के पौधे शामिल रहे। इन पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर कुलसचिव प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह, प्रोफेसर वीरपाल सिंह, प्रोफेसर अतवीर सिंह, प्रोफेसर जितेंद्र ढाका, प्रोफेसर रमाकांत ओझा, प्रोफेसर अनुज कुमार,डॉक्टर दुष्यंत चौहान, डॉक्टर पवित्र देव , डॉक्टर अनिल यादव, डॉक्टर अलका तिवारी, डॉक्टर प्रदीप पवार, प्रेस प्रवक्ता मितेंद्र कुमार गुप्ता, इंजीनियर विकास त्यागी, इंजीनियर मनोज कुमार, इंजीनियर मनीष मिश्रा आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here