Breaking

Your Ads Here

Monday, July 6, 2026

पुलिस कमिश्नरेट की नई पहल : पांच थानों में शुरू हुई ईसीआईटी साइबर हेल्प डेस्क

• पुलिस कमिश्नर इंदौर ने थाना पलासिया से इस नई सुविधा का किया शुभारंभ। साइबर फ्रॉड की शिकायतों पर अब थाना स्तर पर ही मिलेगी त्वरित सहायता।

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। आम जन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने एवं साइबर फ्रॉड की स्थिति में थाना स्तर पर ही त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शहर के चारो जोन के एक-एक थाना राजेंद्र नगर, विजय नगर, भंवरकुआं, पलासिया तथा क्राइम ब्रांच इंदौर में ECIT (Expert Cyber Investigation Team) के अंतर्गत विशेष साइबर हेल्प डेस्क का गठन किया गया है।

इन साइबर हेल्प डेस्क का शुभारंभ आज पुलिस कमिश्नर  संतोष कुमार सिंह द्वारा थाना पलासिया से किया गया। इस अवसर पर अन्य संबंधित थाने भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।


कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय)  आर.के. सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था)  मयंक अवस्थी,  पुलिस उपायुक्त झोन-1  नरेंद्र सिंह रावत, पुलिस उपायुक्त झोन-2  अमन सिंह राठौड़, पुलिस उपायुक्त झोन-3 श अभिषेक रंजन, पुलिस उपायुक्त धोन-4  सुनील कुमार मेहता, अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण, तथा जैन दिवाकर स्कूल, D Fly एवं अक्सा इंटरनेशनल एवियेशन ट्रेनिंग सेंटर के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

पुलिस कमिश्नर  संतोष कुमार सिंह ने थाना पलासिया में स्थापित ECIT साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया तथा इसकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इन हेल्प डेस्क के माध्यम से साइबर फ्रॉड से संबंधित शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, जिससे पीड़ितों को तत्काल सहायता मिल सके।

अपने संबोधन में पुलिस कमिश्नर ने कहा कि साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय जागरूकता है। इसी उद्देश्य से इंदौर पुलिस द्वारा "सेफ क्लिक 2.0" अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर ने उपस्थित विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के कारण वे विभिन्न ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से स्वयं को सुरक्षित रखने में सफल रहे।

इंदौर पुलिस की यह पहल न केवल साइबर अपराधों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही को मजबूत करेगी, बल्कि आमजन में डिजिटल सुरक्षा के प्रति विश्वास और जागरूकता को भी बढ़ावा देगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here