Breaking

Your Ads Here

Tuesday, July 14, 2026

डिस्कॉम मुख्यालय ऊर्जा भवन में आयोजित हुई जन-सुनवाई, उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता की अध्यक्षता मे डिस्कॉम मुख्यालय ऊर्जा भवन के सभागार में आयोजित संभव जन-सुनवाई में उपभोक्त्ताओं की विद्युत शिकायतों पर विस्तार से सुनवाई की गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरतापूर्वक सुना और उपभोक्ताओं को त्वरित एवं प्रभावी राहत दी गई। 

जन सुनवाई के दौरान मीटर, बिल, नया संयोजन, पोल एवं अन्य विद्युत सेवाओं से संबंधित कुल 26 शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। कई मामलों का समाधान तत्काल कराकर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की गई। प्रबन्ध निदेशक द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनते हुए उनका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जन-सुनवाई मे अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता, जवाबदेही तथा निर्धारित समयसीमा का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए। जन-सुनवाई में यह भी निर्देश दिए गए कि शिकायतों के मूल कारणों की पहचान कर, स्थााई समाधान की कार्ययोजना तैयार की जाए ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को अनावश्यक असुविधाओं का सामाना न करना पडे।

जन-सुनवाई मे डिस्कॉम के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों की सकिय भागीदारी रही। इस अवसर पर आशु कालिया निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), संजय जैन निदेशक (वाणिज्य), एन०के० मिश्र निदेशक (तकनीकी), स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक (वित्त) उपस्थित रहे। इस अवसर पर मो० सगीर मुख्य अभियन्ता, राजकुमार मुख्य अभियन्ता, गुलाब सिंह मुख्य अभियन्ता, गुरजीत सिंह मुख्य अभियन्ता, रजनीकांत मिश्र मुख्य अभियन्ता उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जन सुनवाई में अनुराग भल्ला अधीक्षण अभियन्ता, अभिषेक सिंह अधीक्षण अभियन्ता, मो० अरशद अधीक्षण अभियन्ता, सौरभ मंगला अधिशासी अभियन्ता, प्रशान्त सोनी अधिशासी अभियन्ता एवं अन्य अधिशासी अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी आदि ने भी सक्रिय योगदान दिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here