गुलाम नबी
नित्य संदेश, किठौर। नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर क्लिनिक में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। शोर मचाने पर आरोपी को आसपास के लोगों ने घेर लिया और पुलिस को सौंपा। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कस्बे में क्लिनिक चलाने वाला व्यक्ति नसरुल्ला पुत्र जुल्फिकार निवासी ग्राम नित्यानंदपुर बहला फुसलाकर अपने क्लिनिक पर ले आया। जिसके बाद क्लिनिक में किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। तभी शोर शराबा होने पर पास पड़ोस के लोगों को शक हुआ तो आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हिरासत में लिया। थाना पहुंचकर किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ तकरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजा। इंस्पेक्टर किठौर सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि पीड़िता नाबालिग है जिसमें पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी पर सख्त कार्यवाही की जा रही है।

No comments:
Post a Comment