Breaking

Your Ads Here

Tuesday, July 7, 2026

जिलाधिकारी के निर्देशो के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी ने की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। जिलाधिकारी के निर्देशो के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी कार्यकक्ष में मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम परियोजना प्रभारी यूपीनेडा मेरठ द्वारा अवगत कराया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 का कुल लक्ष्य 11250 घरों में सोलर रुफटॉप लगाए जाने का है, जिसके सापेक्ष प्रतिमाह न्यूनतम 938 घरों में सोलर सिस्टम की स्थापना कराया जाना है। वर्तमान तक इस योजनार्न्तगत 20475 व्यक्तियों द्वारा आवेदन किया गया है, जिसके सापेक्ष 12010 घरों में सोलर रुफटॉप की स्थापना का कार्य पूर्ण करा दिया गया है। जिस पर भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा रु0 1,08,000/- प्रति घर की दर से अनुदान स्वरुप कुल (रु0 1,29,70,80,000.00 एक अरब उनतीस करोड सत्तर लाख अस्सी हजार मात्र) अनुदान के रुप में अवमुक्त कर दिया गया है। उक्त योजना मार्च 2027 तक संचालित है। 


 मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विभिन्न बैंकों में लम्बित ऋण आवेदनों पर असंतोष व्यक्त करते हुए जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक को निर्देष दिए गए कि पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा साप्ताहिक रुप से करते हुए ब्रांचवार सूचना उपलब्ध कराना सुनिष्चित करें, साथ ही अधिषासी अभियन्ता विद्युत को निर्देषित किया गया कि लम्बित नेटमीटरिंग/कॉन्फिग्रेषन का कार्य एक सप्ताह में पूर्ण कराते हुए सोलर से उत्पादित विद्युत का समायोजन अनिवार्य रुप से कराना सुनिष्चित करें। 

 वेण्डर्स शगुन सोनकर द्वारा बताया गया कि सोहनवीर पुत्र धर्मसिंह निवासी भोला रोड मेरठ के आवास पर 02 किलोवाट क्षमता के सोलर रुफटॉप की स्थापना मई 2026 मंे कराई गई थी, उनके आवास का बिल पहले रु0 2000 आता था। जो अब घटकर शून्य हो गया है, साथ ही माह जून में उनके द्वारा रु0 996 की बिजली का एक्सपोर्ट किया है इसी प्रकार श्रीमति कंचन शर्मा पत्नी श्री सतीष निवासी षिवचौक बागपत गेट मेरठ के आवास पर 03 किलोवाट क्षमता के सोलर रुफटॉप की स्थापना कराई गई है, उनका बिल जो पहले सात से आठ हजार आता था जो अब घटकर रु0 एक हजार हो गया है, इसी प्रकार श्री सेन्सरपाल निवासी नानू फतेहपुर के आवास पर 03 किलोवाट क्षमता के सोलर रुफटॉप की स्थापना कराई गई है, जिनका बिल रु0 2400 से घटकर मात्र रु0 400 रह गया है, इस प्रकार इन सभी उपभोक्ताओं को सोलर रुफटॉप का भरपूर लाभ मिल रहा है। 

 इस अवसर पर सौरभ मंगला अधिषासी अभियन्ता विद्युत, राकेष कुमार खन्ना .एल.डी.एम मेरठ, प्रतीक गहलोत मुख्य प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक, हनी मंगल मैनेजर इन्टेली स्मार्ट, सतीष कुमार बी.डी.ओ माछरा, मुकेष कुमार बी.डी.ओ जानी, बिजेन्द्र सिंह बी.डी.ओ मेरठ, प्रमोद भूषण शर्मा परियोजना प्रभारी यूपीनेडा मेरठ, शगुन सोनकर, गर्वित गौतम, अभिषेक द्विवेदी, धमेन्द्र कुमार, हरिदत्त शर्मा, कुलदीप कुमार, विकास कुमार, राज कुमार, मनोज गुप्ता आदि वेण्डर्स उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here