Breaking

Your Ads Here

Monday, July 6, 2026

भोला झाल में नहाते वक्त डूबने से हुई युवक की मौत

 


नित्य संदेश ब्यूरो

जानीखुर्द। थाना क्षेत्र की भोला झाल में रविवार शाम एक 25 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक की पहचान लिसाड़ी गेट के तारापुरी निवासी समीर पुत्र बाबू के रूप में हुई है। समीर अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गया है।


समीर स्क्रैप का कारोबार करता था। रविवार शाम वह अपने कुछ दोस्तों के साथ जानी क्षेत्र स्थित भोला झाल में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि नहाने से पहले सभी दोस्तों ने शराब पी थी। इसी दौरान समीर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना मिलने पर जानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने समीर के साथ मौजूद दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद समीर का शव उसके घर पहुंचा। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और तीन बेटियों को छोड़ गया है। सबसे छोटी बेटी की उम्र महज दो महीने है। परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य होने के कारण परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है।


ये कहना है पुलिस का

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में नहाने के दौरान डूबने से मौत की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह हादसा नहरों और झालों में लापरवाही से नहाने के खतरों को फिर से उजागर करता है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here