Breaking

Your Ads Here

Friday, July 3, 2026

सोमेंद्र तोमर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

नित्य संदेश ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर ने शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर सोमेंद्र तोमर ने विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अमित शाह से विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि अमित शाह का दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण और संगठन को सशक्त बनाने की कार्यशैली प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका प्रेरक मार्गदर्शन राष्ट्रसेवा, संगठन की मजबूती तथा जनकल्याण के कार्यों को और अधिक समर्पण एवं ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे। इससे साथ ही सोमेन्द्र तोमर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर से भी शिष्टाचार भेंट कर उनका स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here