नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 एक पेड़ माॅं के नाम कार्यक्रम वन महोत्सव वन महोत्सव के अन्तर्गत ए0एस0इन्टर कालेज मवाना, स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में पौधारोपण कराया गया। जादूगर वी0 सम्राट द्वारा पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण करने हेतु छात्र-छात्रों को जागरूक किया गया।
बीपी इन्टर कालेज भराला कालेज परिसर में गोष्ठी आयोजित की गयी। शिव कुमार राणा पूर्व जिला अध्यक्ष मन्दिरपाल सिंह, मनिंदर विहार द्वारा पौधारोपण किया गया। सारंगपुर वन ब्लाक मे हिटलर त्यागी, अध्यक्ष नगरपंचायत परीक्षितगढ़ द्वारा पौधारोपण किया गया तथा वृक्षारोपण के लिए ग्रामवासियों को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों द्वारा अमरूद, शीशम, अर्जुन, जामुन के पौधों का रोपण किया एवं मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पंचायत परीक्षितगढ़ को सिन्दूर के पौधे भेंट किये गये। राइजिंग सन पब्लिक स्कूल दिलवारा रोहटा में रेखा देवी, ब्लाक प्रमुख रोहटा की अध्यक्षता में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी छात्र-छात्राओं से पौधारोपण कर उनकी देखभाल करने की शपथ दिलाई गयी।
वन्दना प्रभागीय निदेशक मेरठ द्वारा बताया गया कि पी0एम0श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय रोहटा व शान्ती पब्लिक स्कूल बागपत रोड़ मेरठ, ए0एस0 इन्टर कालेज मवाना, नवजीवन स्कूल बहसूमा में गुठली बैंक की स्थापना की गयी है। विद्यालय परिसर में एक पोट में फलो की गुठलिया एकत्र की जाएगी और उनसे उच्च गुणवत्ता पौध तैयार कर वृक्षारोपण में प्रयोग किया जाएगा। उक्त प्रयास से छात्र-छात्रों में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता आयेगी। जनपद के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यो से गुठली बैंक सहयोग दिये जाने की अपील की गयी है। पौधारोपण में अधिक से अधिक संख्या में फलदार प्रजाति के पौधों के रोपण की अपील की गयी।


No comments:
Post a Comment